Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र में जमीन पर साकार हो रहे हैं मेक इन इंडिया, लोकल फॉर वोकल के नारे : विष्णुदत्त शर्मा

मप्र में जमीन पर साकार हो रहे हैं मेक इन इंडिया, लोकल फॉर वोकल के नारे : विष्णुदत्त शर्मा

मप्र में जमीन पर साकार हो रहे हैं मेक इन इंडिया, लोकल फॉर वोकल के नारे : विष्णुदत्त शर्मा
X

भोपाल। । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकल फॉर वोकल, मेक इन इंडिया जैसे जो नारे दिये हैं, वे अब जमीन पर साकार होने लगे हैं। इनका प्रभाव धरातल पर दिखने लगा है और एक नया, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर भारत उभरता दिखाई दे रहा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान कही।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को टैगौर मंडल के बूथ क्रमांक 69, सहयाद्री परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी है कि जिस बूथ पर मैंने 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना, मैं उस बूथ का ही मतदाता हॅू और बूथ क्रमांक 69 के पन्ना क्रमांक 37 का पन्ना प्रमुख हॅू। कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ के सदस्यों, पन्ना प्रमुख एवं प्रभारियों की बैठक को भी संबोधित किया।

निरंतर आगे बढ़ रहा देश -

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का जो कॉन्सेप्ट दिया है, स्टार्टअप के विकास के जो प्रयास किए जा रहे हैं, उनके परिणाम दिखने लगे हैं और एक नया भारत दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूहों के माध्यम से देश की महिलाओं ने भी उल्लेखनीय प्रगति की है और नये भारत का सृजन कर रही हैं। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। शर्मा ने कहा कि मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल के नारे आज जमीन पर सार्थक रूप ले रहे हैं और हमारा देश, देश के युवा और महिलाएं स्टार्टअप तथा स्वसहायता समूहों के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

हर बूथ पर मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग को वैश्विक मान्यता दिलाने का सफल प्रयास किया है। दुनिया के 175 से अधिक देशों ने योग को स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मध्यप्रदेश के भी प्रत्येक जिले में मनाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में उस बूथ के 75 प्रमुख व्यक्ति शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के नागरिकों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को प्रत्येक बूथ पर मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं।प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, बूथ अध्यक्ष राजा लुटुरो, जिला महामंत्री कार्यक्रम प्रभारी किशन सूर्यवंशी, राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया, सुभाष रायकवार सहित जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Updated : 29 May 2022 11:54 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top