Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र को अब सोमवार को मिलेगा अगला मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह ने कहा - सभी को राम-राम

मप्र को अब सोमवार को मिलेगा अगला मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह ने कहा - सभी को राम-राम

भोपाल में सोमवार को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक

Shivraj singh
X

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा राम-राम 

भोपाल। मप्र में चुनाव परिणाम आए एक सप्ताह पूरा ही गया लेकिन अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। यह अब तक तय नहीं हो सका है। प्रदेशवासियों को अपने नए सीएम का नाम जानने के लिए सोमवार तक इंतजार करना होगा। भाजपा ने विधायकों की राय जानने और सरकार के गठन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। ये सोमवार सुबह भोपाल पहुंचेंगे, इसी दिन शाम 4 बजे से विधायकों की बैठक शुरू होगी।

इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक पोस्ट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा - 'सभी को राम-राम...।' इसके बाद कयास लग रहे है की क्या सीएम चौहान पूरी तरह मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर हो गए और विदा ले रहे है। वहीँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस पर मीडिया से चर्चा की।


नेतृत्व करेगा सीएम का निर्णय

मप्र मुख्यमंत्री पद के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि हम कैडर बेस ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ता हैं। मुख्यमंत्री कौन होगा, उप मुख्यमंत्री कौन होंगे, होंगे, नहीं होंगे? इसका निर्णय नेतृत्व करेगा। 11 दिसंबर की शाम 4 बजे विधायक दल की मीटिंग होगी। 11 दिसंबर की सुबह तीनों पर्यवेक्षक भोपाल आएंगे। फिर एक सवाल के जवाब में कहा- सीएम विधायक दल ही चुनेगा।

राम-राम -

मुख्यमंत्री शिवराज की राम-राम वाली पोस्ट पर वीडी शर्मा ने कहा- 'राम - राम करना तो नैचुरल है। हमारी संस्कृति में सबसे पहले हम शुरुआत ही इसी से करते हैं। पूरा देश राम-राम कर रहा है।'

ये है पर्यवेक्षक -

बता दें कि, मध्य प्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व ने 8 दिसंबर को पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Updated : 9 Dec 2023 11:41 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top