प्रदेश में शुरू हुआ मिलावट से मुक्ति अभियान

X
By - स्वदेश डेस्क |11 Nov 2020 5:54 PM IST
Reading Time: भोपाल। प्रदेश में आज से मिलावट से मुक्ति अभियान' शुरू हुआ है। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने इसका शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत 9 चलित प्रयोगशाला रवाना की गई है। जो अलग-अलग स्थानों पर जाकर खाद्य सामग्री की जांच करेंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की आम लोगों के खाद्य सामग्री में स्वार्थी लोग कई तरह की मिलावट करते हैं, यह मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान है।प्रदेश में सरकार आज से इस अभियान की शुरुआत कर रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा की मिलावटखोरों को छोड़ेंगे नहीं, इस अभियान में जनता को सहयोग करना है और मिलावट करने वालों की जानकारी देना है ।मिलावट करने वालों की जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की जाएगी।
Next Story
