Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा नेता मंदिर के नाम पर चंदा वसूल कर शाम को शराब पीते हैं : कांतिलाल भूरिया

भाजपा नेता मंदिर के नाम पर चंदा वसूल कर शाम को शराब पीते हैं : कांतिलाल भूरिया

भाजपा नेता मंदिर के नाम पर चंदा वसूल कर शाम को शराब पीते हैं : कांतिलाल भूरिया
X

भोपाल। कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने श्री राम मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा लेने को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में भाजपा पर राम के नाम पर चंदा खोरी का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सुबह चंदा वसूल कर शाम को शराब पीते हैं। इन दिनों देश भर में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अलावा विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) भी देशभर में धन एकत्रित करने का अभियान चला रहे हैं। भाजपा भी अपने स्तर पर अभियान चलाकर मंदिर के लिए राशि संग्रहण कर रही है।

कांतिलाल भूरिया ने राम मंदिर के चंदा संग्रहण को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए हमला बोला है। कांतिलाल भूरिया ने पेटलावद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कहा कि मंदिर बनाने के लिए अब तक भाजपा नेताओं द्वारा हजारों करोड़ रुपये इकट्ठा किया गया है, लेकिन उसका हिसाब नहीं दिया गया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि चंदा राम मंदिर ट्रस्ट को जमा कराना चाहिए। भाजपा द्वारा हर बार कहा जाता है कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख कभी नहीं बताई जाती।

उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका नहीं है जब कांतिलाल भूरिया के निशाने पर भाजपा आई है। इससे पहले भी आदिवासी नेता भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर पर पैसे के लेनदेन के भी आरोप लगा चुके हैं। हालांकि बाद में वे अपने बयान से मुकर गए थे।

Updated : 12 Oct 2021 10:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top