Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कमलनाथ लौटे भोपाल, उपचुनाव में हार की समीक्षा पर पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

कमलनाथ लौटे भोपाल, उपचुनाव में हार की समीक्षा पर पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

कमलनाथ लौटे भोपाल, उपचुनाव में हार की समीक्षा पर पदाधिकारियों की लेंगे बैठक
X

भोपाल। उपचुनाव के बाद दिल्ली दौरे पर गए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आज भोपाल वापस लौट आये है। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गाँधी से मुलाकात कर उपचुनाव में मिली हार के कारणों पर चर्चा की। बताया जा रहा है की हाईकमान ने उन्हें संगठन में बदलाव और हार के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही करने की पूरी छूट दी है। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस के संगठन में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है।

कमलनाथ आज शाम अपने निवास पर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे।जिसमें उपचुनाव की समीक्षा, हार के कारण, निकाय चुनाव आदि कई विषयों पर चर्चा होगी। उपचुनाव में बड़े स्तर पर कांग्रेस में भितरघात और अनुशासन हीनता की शिकायतें प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मिली है। जिन पर आज बड़ी कार्यवाही की जा सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

Updated : 12 Oct 2021 11:10 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top