Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिता के निधन पर जताया दुःख

पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिता के निधन पर जताया दुःख

पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिता के निधन पर जताया दुःख
X

भोपाल।पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिताजी अमर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

कमलनाथ ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के पिताजी श्री अमर सिंह जी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिताजी अमर सिंह का शनिवार देर रात को निधन को गया था। वे 93 वर्ष के थे और बीते 14 सितम्बर की शाम को उनती तबियत बिगडऩे के बाद उन्हें जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया था। वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार देर रात हालत बिगडऩे के बाद उनका निधन हो गया।




Updated : 20 Sep 2020 1:40 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top