Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को किया संबोधित, गृहमंत्री मिश्रा ने कसा तंज

कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को किया संबोधित, गृहमंत्री मिश्रा ने कसा तंज

कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को किया संबोधित, गृहमंत्री मिश्रा ने कसा तंज
X

भोपाल। पूर्व सीएम कलमलनाथ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश कि जनता को संबोधित किया। कमलनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया।इस संबोधन में कमलनाथ ने अपनी 15 महीने की सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने प्रदेश की जनता से पिछले दिनों प्रदेश में हुए सियासी घटनाक्रम को समझ कर सच्चाई का साथ देने की अपील की। वह इस दौरान सिर्फ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते एवं विधानसभा के आगामी उपचुनावों के लिये जमीन तैयार करते नजर आये।

कमलनाथ के इस संबोधन पर गृहमंत्री नरोततम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की कांग्रेस का काम झूठ की राजनीति करना है। उन्होंने इस संबोधन पर चुटकी लेते हुए कहा की कांग्रेस ने तो कहा था की कमलनाथ जी15 अगस्त को मुख्यमंत्री के रूप में तिरंगा फहराएंगे। आप ऐसी बातें करते ही क्यों हैं जिन्हें‌ पूरा नहीं कर पाते। दरअसल आप ऐसा बोल-बोल कर पार्टी को थामे रखना चाहते हैं।

Updated : 23 Aug 2020 1:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top