Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > सतना में कोरोना से जज की मौत, टीके के दोनों डोज लगवाने के बाद 1 डॉक्टर संक्रमित

सतना में कोरोना से जज की मौत, टीके के दोनों डोज लगवाने के बाद 1 डॉक्टर संक्रमित

शाजापुर में 58 घंटे का लॉकडाउन

सतना में कोरोना से जज की मौत, टीके के दोनों डोज लगवाने के बाद 1 डॉक्टर संक्रमित
X

भोपाल। प्रदेश में कोरोना की तस्वीर लगातार भयावह होती जा रही है। बुधवार को कोरोना के कारण जहां एक जज की मौत हो गई, वहीं एक सिविल सर्जन कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लगने के बाद पॉजिटिव पाये गये हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन और प्रशासन ने कई जिलों में सख्ती शुरू कर दी है।

कोरोना संक्रमण के चलते सतना में कोरोना से 52 वर्षीय अपर सत्र न्यायाधीश की मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी और वे होम आइसोलेट थे। बुधवार को उन्हें तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। वहीं, मुरैना के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अशोक गुप्ता दूसरा टीका लगने के बाद भी पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पहला कोविशील्ड का टीका 18 जनवरी 2021 को लगा था तथा दूसरा टीका 24 फरवरी 2021 को लगा था। दूसरा टीका लगने के 41वें दिन यानी 6 अप्रैल 2021 को जब उन्होंने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजीटिव आई।

शाजापुर में लॉकडाउन -

इधर, कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए बुधवार रात से शाजापुर में 58 घंटे का लॉकडाउन लगाया जाएगा। भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत 13 शहरों में भी शनिवार-रविवार का वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा सकता है जहां रविवार को पहले से ही लॉकडाउन घोषित है। फिलहाल, कटनी में नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। वहीं, उमरिया जिले में संडे लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top