Train News: होली त्योहार के लिए विंध्य वासियों को स्पेशल ट्रेन की सौगात, जानें रूट

Train News: होली त्योहार के लिए विंध्य वासियों को स्पेशल ट्रेन की सौगात, जानें रूट
X
होली से रंगपचमी के लिए भारतीय रेलवे ने रीवा से भोपाल और कमलापति तक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यात्रियों के लिए काउंटर और आईआरसीटीसी से आरक्षण आरंभ।

भोपाल। देश में त्योहार शुरू होते ही ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसको देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने होली से रंगपंचमी तक यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने रानी कमलापति से दो जोड़ी एवं भोपाल से एक जोड़ी ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी है। इन ट्रेनों के लिए काउंटर और आईआरसीटीसी से आरक्षण आरंभ शुरू हो गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि आरक्षण से पहले यात्रा की जानकारी 139 से अवश्य प्राप्त कर लें।

पश्चिम मध्य रेलवे के जनसपंर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि पहली ट्रेन 02192 रीवा से शनिवार 28 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 21.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में उसी दिन रात 22.15 बजे 02191 रानी कमलापति से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.30 बजे रीवा पहुंचेगी। रास्ते में ये ट्रेन केवल सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा, भोपाल में रूकेगी।

दो-दो ट्रिप में रीवा से रानी कमलापति

उन्होंने बताया कि 2 और 3 मार्च को रीवा-रानी कमलापति के बीच 02-02 ट्रिप ट्रेन रीवां से दोपहर 12.30 बजे चलकर रात 21.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में उसी दिन 02185 रानी कमलापति से रात 22.15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 07.30 बजे रीवा पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन का इन स्टेशनों पर है स्टॉपेज

अग्रवाल ने बताया कि भोपाल से रीवा के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलेगी। 01704 भोपाल 05 मार्च को सुबह 10.30 बजे चल कर रात 20.45 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में रात 22.20 बजे रीवा से 01703 स्पेशल ट्रेन प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09.05 बजे भोपाल पहुंचेगी। इनका ठहराव भी सतना, मैहर, कटनी मु?वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा रहेगा।
रानी कमलापति–दानापुर होली स्पेशल ट्रेन

इसी प्रकार होली के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति से दानापुर के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 01667 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01668 28 फरवरी और 3 मार्च को सुबह 11:15 बजे दानापुर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

इस होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रहेगा।

Tags

Next Story