Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > इमरती देवी - डबरा विधानसभा

इमरती देवी - डबरा विधानसभा

इमरती देवी - डबरा विधानसभा
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाली इमरती देवी का जन्म 14 अप्रैल 1975 को जिला दतिया के ग्राम चरबरा में हुआ। मंत्री इमरती देवी ने हायर सेकण्ड्री तक शिक्षा प्राप्त की है। उनका मुख्य व्यवसाय कृषि है।

श्रीमती इमरती देवी ने साल 1997 से राजनीतिक जीवन में प्रवेश किया। वह साल 1997-2000 तक जिला युवा कांग्रेस कमेटी ग्वालियर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रही।इसके बाद साल 2002-2005 में जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं किसान कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री, वर्ष 2004-2009 में जिला पंचायत ग्वालियर की सदस्य, कृषि उपज मंडी ग्वालियर की संचालक एवं सदस्य रही।

वह साल 2008 में पहली बार 13वीं विधानसभा की सदस्य निर्वाचित हुई। श्रीमती इमरती देवी वर्ष 2013 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुई। वर्ष 2018 में तीसरी बार 15वीं विधानसभा में जिला ग्वालियर के डबरा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुई है।

साल 2018 में कमलनाथ सरकार बनने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस छोड़ने वाले 22 विधायकों में वह शामिल रहीं।थी।

नाम : इमरती देवी

उम्र : 45 वर्ष

व्यवसाय : कृषि

सीट : डबरा

संपत्ति : 77 लाख


Updated : 2 July 2020 1:18 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top