Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > गृहमंत्री मिश्रा ने कांतिलाल के बयान को बताया आसुरी सोच का प्रतीक

गृहमंत्री मिश्रा ने कांतिलाल के बयान को बताया आसुरी सोच का प्रतीक

गृहमंत्री मिश्रा ने कांतिलाल के बयान को बताया आसुरी सोच का प्रतीक
X

भोपाल। कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने राममंदिर के नाम पर चंदा लेने लेने को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर पैसा लेकर शराब पीने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। मंत्री विश्वास सारंग ने इसे शर्मनाक बताया है। वहीँ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे आसुरी सोच का प्रतीक कहा।

गृह मंत्री नरोततम मिश्रा ने कहा की श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए जनता जर्नादन से ली जा रही सहयोग राशि के बारे में कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का बयान आसुरी सोच का प्रतीक है। इतिहास गवाह है कि आसुरी शक्तियों ने हर युग में सद्कर्मों का विरोध किया है।

कोरोना वारियर का होगा सम्मान -

गृह मंत्री ने बताया की कोरोना महामारी के समय कोरोना वारियर के रूप में कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मनित किया जायेगा। उन्होंने कहा की इतिहास में जब भी कोरोना महामारी का ज़िक्र होगा, इससे निपटने में हमारे पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों का उल्लेखनीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

मप्र का किसान सड़क पर आएगा नहीं -

दिग्विजय सिंह द्वारा अन्य राजनितिक दलों से किसान आंदोलन को समर्थनदेने की अपील के सवाल पर कहा - दिग्विजय सिंह भली-भांति जानते हैं कि मध्यप्रदेश में उनके कहने से तो किसान सड़क पर आएगा नहीं,इसीलिए उन्हें आंदोलन के लिए राजनीतिक दलों से अपील करनी पड़ रही है। किसान आंदोलन के नाम पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है जो सफल नहीं होगी।

Updated : 12 Oct 2021 10:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top