Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > संविधान हमारे लिए गीता के समान है : नरोत्तम मिश्रा

संविधान हमारे लिए गीता के समान है : नरोत्तम मिश्रा

संविधान हमारे लिए गीता के समान है : नरोत्तम मिश्रा
X

भोपाल। देश भर में आज 26 नवम्बर का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया संविधान को गीता के समान बताया।

उन्होंने आज मीडिया से चर्चा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की कांग्रेसी कभी नहीं चाहते थे कि नेहरू गांधी खानदान के ऊपर किसी का नाम हो,इसलिए संविधान के विषय में विचार नहीं किया। कांग्रेस ने संविधान को सिर्फ एक तुष्टिकरण का ग्रन्थ बनाने का प्रयास किया। संविधान हमारे लिए गीता के समान है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने साल 2015 आज के दिन को संविधान दिवस मनाने की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की आत्मा 26 नवम्बर में ही बसती है। जो लोग संविधान की दुहाई देते हैं मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि महान लोकतंत्र की आत्मा संविधान में बसती है।

उपचुनाव के बाद बढ़ी जिम्मेदारियां -

उपचुनाव में मिली जीत को लेकर गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने कहा की उपचुनाव में मिले बड़े जनादेश के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़‌ गई है और हमको इसका कर्तव्य बोध भी है। आज शाम होने वाली कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक‌ में जनहित से जुड़े कई फैसले लिए जाएंगे।मप्र की तरह पंजाब में भी कांग्रेस ने कर्ज माफी का लालच देकर पहले किसानों का वोट ले लिया और फिर उन्हें धोखा दे दिया। वहां किसान नहीं कांग्रेस आंदोलन कर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। ‌आज देश के साथ-साथ पंजाब का किसान भी समझ चुका हैं कि कांग्रेस सभी को धोखा देती है।

26/11 के शहीदों को किया नमन -

उन्होंने कहा 26/11 हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों और सुरक्षा बलों के जवानों की शहादत को नमन। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई लड़ रहा है। हम शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे और आतंकवाद को उखाड़ फेकेंगे।


Updated : 12 Oct 2021 11:10 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top