Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > गृहमंत्री मिश्रा ने पूर्व सीएम पर कसा तंज, कहा - कमलनाथ की भूमिका "चैतुए" के समान

गृहमंत्री मिश्रा ने पूर्व सीएम पर कसा तंज, कहा - कमलनाथ की भूमिका "चैतुए" के समान

गृहमंत्री मिश्रा ने पूर्व सीएम पर कसा तंज, कहा - कमलनाथ की भूमिका चैतुए के समान
X

भोपाल। प्रदेश में उपचुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। जहां कांग्रेस सत्ता में वापसी के पुरजोर प्रयास कर रही है, वही भाजपा भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं अब किसानों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कांग्रेस किसानों के साथ खाट पर चर्चा करने जा रही है। कांग्रेस की खाट पर चर्चा पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है।

कमलनाथ की भूमिका "चैतुए" के समान

उपचुनाव में कांग्रेस और कमलनाथ की भूमिका पर तंज कसते हुए कहा प्रदेश की राजनीति में जिस पार्टी की स्थापना विदेशी मूल के व्यक्ति ने की थी तो वो लोकतंत्र को खत्म करने के लिए की थी आज भी विदेशी मूल का व्यक्ति कबिज है। गलत जगह, गत चीज़ बोल रहे है गोविंद सिंह। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवार वाद चल रहा है कांग्रेस में लोकतंत्र नही रहा, वहां लोकतंत्र नही मिलेगा है। जो सिर्फ चैत के महीने में ही फसल काटने के लिए गांव में नज़र आता है। उसके बाद नहीं। इसी तरह कमलनाथ भी सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते फिर गायब हो जाते हैं।

दिग्विजय सिंह वोट कटुआ

उपचुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस नेता भी दिग्विजय सिंह जी को "वोट कटुआ" मानते हैं। यानी ऐसा नेता जिसे चुनाव प्रचार के लिए बुलाया तो वोट कट जाएंगे।कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे उमंग सिंघार ने भी मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ को मुखौटा और दिग्विजय सिंह को पर्दे के पीछे से सरकार चलाने वाला बताया था।

गोविन्द सिंह के बयान पर पलटवार

पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा "मरुस्थल में गया था मैं देवदार ढूंढ़ने, मेरा मित्र धतूरे में इत्र ढूंढ़ने चला। मेरे मित्र गोविंद सिंह जी भी परिवारतंत्र वाली कांग्रेस में लोकतंत्र की तलाश कर कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। मेरी सलाह है कि उन्हें इस मुद्दे पर पुनर्विचार करना चाहिए।जिस पार्टी की स्थापना विदेशी मूल के व्यक्ति ने की थी तो वो लोकतंत्र को खत्म करने के लिए की थी आज भी विदेशी मूल का व्यक्ति कबिज है। गलत जगह, गत चीज़ बोल रहे है गोविंद सिंह। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवार वाद चल रहा है कांग्रेस में लोकतंत्र नही रहा, वहां लोकतंत्र नही मिलेगा



Updated : 12 Oct 2021 11:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top