Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > गृह मंत्री मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले - कहाँ जा रही है कांग्रेस

गृह मंत्री मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले - कहाँ जा रही है कांग्रेस

गृह मंत्री मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले - कहाँ जा रही है कांग्रेस
X

भोपाल। प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ही दोनों दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी अपने महासदस्यता अभियान के तहत पार्टी में सात हजार से अधिक कांग्रेसियों के शामिल होनेका दावा कर रही है। जिसे कांग्रेस नेता गलत और झूठ बता रहे है। कांग्रेस ने भाजपा के दावे को गलत साबित करने के लिए पोल खोल अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस के इस अभियान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गृह मंत्री ने आज सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान कहा हम कह रहे हैं हुआ है। आप कह रहे नही हुआ हैं, आप उलझ क्यो रहे हैं। आप जनता के बीच जाए और सही स्थिति का आंकलन करें। कांग्रेस नेता डॉ गोंविद सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वह मेरे बड़े भाई है और कांग्रेस में उनकी अपेक्षा शुरू से हुई है कांग्रेस उनका उपयोग करती हैं। चाहे विभाग देने की बात हो या नेता प्रतिपक्ष बनाने की। कांग्रेस उनके साथ "यूज़ एंड थ्रो" की नीति अपनाती है। मेरी सहानुभूति गोविंद सिंह के साथ है।

कांग्रेस जा कहां रही हैं

कांग्रेस की कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में उपजे विवाद के बाद कपिल सिब्बल के देश जरुरी है वाले ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा उनके लिए देश पहले हैं मगर समझ नही आता है कि कांग्रेस कहाँ जा रही हैं। ट्विटर के माध्यम से सरकार की नीतियां तय हो रही है उस पार्टी का क्या होगा। मुंगावली विधायक के बिगड़े बोल पर गृह मंत्री ने कहा कि यह अच्छे बोल नही हैं। वह हमारे भाई है उनको अपनी भाषा शैली पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का संघ और देश के प्रति क्या नजरिया है और संघ का देश के प्रति क्या नजरिया है, यह सभी जानते और समझते हैं। इसलिए दिग्विजय सिंह की बातों का कोई अर्थ नहीं है।

शहीद को दी श्रद्धांजलि

जम्मू कश्मीर के बारामुला में शहीद हुए राजगढ़ के खुजनेर निवासी मनीष कारपेंटर के लिए उन्होने कहां कि हमारा अपना बेटा आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ है। जो हमारे लिए बहुत दुखद समय हैं। प्रदेश की माटी के लाल मनीष कारपेंटर आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए हैं। यह एक दुखद क्षण है। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। उनके आश्रितों को एक करोड़ की सम्मान निधि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है।

Updated : 13 April 2024 1:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top