Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > गृहमंत्री मिश्रा ने दिग्वविजय सिंह पर कसा तंज, कही ये बात

गृहमंत्री मिश्रा ने दिग्वविजय सिंह पर कसा तंज, कही ये बात

गृहमंत्री मिश्रा ने दिग्वविजय सिंह पर कसा तंज, कही ये बात
X

भोपाल। अयोध्या में होने वाले राममंदिर भूमिपूजन को लेकर प्रदेश में राजनीती शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आज समूचा देश भी राम भरोसे ही चल रहा है, इसीलिए हम सबकी आकांक्षा है कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने। दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा आलोचना ही सही पर कमसे कम उन्होंने राम का नाम तो लिया। उन्होंने कहा कांग्रेस के कारण ही राम मंदिर निर्माण में देरी हुई है।नरोत्तम ने कहा कि आदरणीय दिग्विजय सिंह जी के लिए तो बस इतना ही कहूंगा कि......कबीरदास की उल्टी वाणी, बरसे कंबल भींजे पानी। उन्हें तो अच्छाई में भी बुराई नजर आती है लेकिन उन्होंने आलोचना में ही सही कम से कम भगवान राम का नाम तो लिया ...!

गृहमंत्री ने कोरोना को लेकर कहा की कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए आज से किल कोरोना अभियान पार्ट-2 की शुरुआत होने जा रही है। अभियान की जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि किल कोरोना पार्ट-2 का नारा है "संकल्प की चेन जोड़ो और कोरोना से नाता तोड़ो।" उन्होंने बताया कि 14 दिनों के लिए यह अभियान चलाया जाएगा, इस दौरान सभी मंत्री और नेताओं पर 14 दिनों का प्रतिबंद है कोई भी इस अवधि में सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करेगा।

बेरोजगारों को रोजगार देने एक सवाल पर उन्होंने कहा प्रवासी मजदूरों को रोज़गार देने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जो प्रवासी मजदूरों की संख्या आई उसमे से 36 हज़ार 808 टेक्निकल मजदूरों को रोजगार दिया जा चुका है।अब तक मनरेगा के तहत 1 लाख 93 हज़ार 174 लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। संबल के पोर्टल पर हितग्राहियों को 3 लाख 24 हज़ार 715 को रोजगार दिया जा चुका है। स्किल मैपिंग के तहत कारपेंटर वेल्डिंग करने वाले आदि को भी कम देना चालू कर दिया है। गृहमंत्री ने बताया कि अभी तक 13 लाख 10 हज़ार 186 प्रवासियों को खाद्यान वितरण का काम किया जा रहा है।





Updated : 3 Aug 2020 1:51 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top