Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > शासकीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, देय वार्षिक वेतन वृद्धि मिलेगी

शासकीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, देय वार्षिक वेतन वृद्धि मिलेगी

शासकीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, देय वार्षिक वेतन वृद्धि मिलेगी
X

भोपाल। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने एक जुलाई 2020 एवं 1 जनवरी 2021 तथा 1 जुलाई 2021 को देय वार्षिक वेतन वृद्धि देने का निर्णय लिया है।वित्त विभाग ने सभी विभागों के लिये आज इस आशय के निर्देश जारी कर दिये हैं। वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितैषी है प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाले सभी स्वत्यों को नियमानुसार दिया जायेगा।

वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है वाषिक वेतन वृद्धि जुलाई-जनवरी माह में देय होती है। चूंकि राज्य शासन द्वारा वेतन वृद्धि को स्थगित करने या रोकने के आदेश नहीं किये गये हैं इसलिये शासकीय सेवकों को वार्षिक वेतन वृद्धियों का भुगतान पात्रता के अनुसार किया जायेगा। जिन शासकीय सेवकों की वार्षिक वेतनवृद्धि जनवरी 2022 में देय होगी उनके संबंध में भी गणना के निर्देश दिये दिये हैं। जुलाई 2020-जनवरी 2021 की वेतन वृद्धि के वित्तीय लाभ -एरियर्स की राशि के संबंध में अलग से निर्णय लिया जायेगा।

राज्य शासन के अधीन सभी उपक्रम निगम, मंडल, स्थानीय निकाय विकास प्राधिकरण, आयोग, विश्वविद्यालय के कर्मियों को भी जुलाई 2020 और जनवरी 2021 की वार्षिक वेतनवृद्धि तत्समय देय नहीं रही थी। अत: इस संबंध में निर्देश संबंधित प्रशासकीय विभाग द्वारा अलग से जारी किये जायेंगे।

Updated : 12 Oct 2021 10:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top