Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन

राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन

राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन
X

भोपाल। प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत ऑपरेशन के बाद और भी नाजुक बनी हुई है।लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।जिसमें उनकी मौजूदा स्थिति गंभीर बताई जा रही है। साथ ही, ये भी बताया गया है कि उनकी निगरानी लगातार अस्पताल के एक्सपर्ट डॉक्टरों में की जा रही है।

बता दें की राज्यपाल लालजी टंडन को 11 जून की सुबह सांस लेने में परेशानी, बुखार, यूरिन इंफेक्शन के चलते मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था।इसी के बाद से उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। विशेषज्ञों की सलाह पर उन्हें CT गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के दौरान पेट में रक्त का रिसाव बढ़ गया, जिसके चलते उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया था, जो सफल रहा। इसके बाद उन्हें आईसीयू में विशेषज्ञों की खास निगरानी में रखा गया।








Updated : 24 Jun 2020 11:08 AM GMT
Tags:    

Live Updates

  • राज्यपाल का हाल जानने मुख्यमंत्री शिवराज पहुंंचे लखनऊ
    16 Jun 2020 3:55 PM GMT

    राज्यपाल का हाल जानने मुख्यमंत्री शिवराज पहुंंचे लखनऊ

    भोपाल/लखनऊ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लखनऊ पहुँचकर मेदांता अस्पताल में भर्ती प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने राज्यपाल का  इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य और उपचार आदि के बारे में चर्चा की।

    सीएम चौहान ने बताया कि राज्यपाल टंडन की हालत में सुधार हो रहा है। उन्होने राज्यपाल टंडन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री के साथ सांसद  वी.डी. शर्मा एवं श्री सुहास भगत भी उपस्थित थे।

  • राज्यपाल को देखने लखनऊ जाएंगे शिवराज
    16 Jun 2020 9:35 AM GMT

    राज्यपाल को देखने लखनऊ जाएंगे शिवराज

    भोपाल। राज्यपाल लालजी टंडन की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी सेहत का हाल जानने के लिए आज लखनऊ जाएंगे।  जानकारी के अनुसार वह पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट करके राज्यपाल के जल्द ठीक होने की कामना की थी।



author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top