Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज आएंगी भोपाल, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज आएंगी भोपाल, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

मुख़्यमंत्रीं ने रद्द की विभागीय बैठकें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज आएंगी भोपाल, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज
X

भोपाल। मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज (शुक्रवार को) भोपाल के प्रवास पर आ रही हैं।जनसम्पर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ से वायुयान द्वारा रवाना होकर दोपहर 3.15 बजे राजभवन भोपाल पहुंचेंगी।

राज्यपाल के अचानक भोपाल आगमन से एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। हालांकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को ख़ारिज कर चुके है।इसके बावजूद मुख्यमंत्री की हाल ही में भोपाल में सांसद सिंधिया और उसके बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मुलाकात इस ओर इशारा कर रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है की उपचुनाव में जीत के बाद से मुख्यमंत्री पर मंत्रिमंडल विस्तार और सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह राजपूत को एक बार फिर कैबिनेट में शामिल किये जाने का दवाब है।

राजनीतिक बैठकों ने अटकले की तेज

वहीँ दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने राजनीतिक बैठकों के लिए सभी विभागीय बैठकें रद्द कर दी है।सूत्रों के अनुसार वह संगठन मंत्री सुहास भगत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक में भाग ले रहे है। जिसे मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। राज्यपाल के अचानक प्रदेश आगमन और राजनीतिक बैठकों ने इस संभावना को हवा दे दी है। बता दें की उपचुनाव में प्रदेश सरकार में तीन मंत्रियों इमरती देवी, एंदल सिंह कंसाना, और गिर्राज दंडोतिया ने हार के बाद इस्तीफा दे दिया है।वही दो पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह ने भी 6 माह की अवधि पूरी होने के चलते अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से मंत्रिमंडल में 6 मंत्रियों के पद रिक्त हो गए है।जिसके चलते मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगातार चल रही है।





Updated : 12 Oct 2021 11:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top