इटारसी स्टेशन पर बदला चार ट्रेनों का समय, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

X
By - स्वदेश डेस्क |17 Dec 2025 10:47 PM IST
Reading Time: रेलवे की नई समय-सारणी 1 जनवरी से लागू होगी। इटारसी स्टेशन पर प्रयागराज छिवकी, भोपाल, सहरसा और पटना से बैंगलुरू जाने वाली चार ट्रेनों के आगमन समय में आंशिक बदलाव किया गया है।
भोपालः रेलवे प्रशासन 01 जनवरी से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू करने जा रही है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल स्थित इटारसी स्टेशन पर चार ट्रेनों प्रयागराज छिवकी-इटारसी, भोपाल-इटारसी, सहरसा- बैंगलुरू एवं पटना- बैंगलुरू के भी आगमन समय में आंशिक बदलाव किया गया है।
इटारसी स्टेशन पर अब ट्रेन 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस 11.30 बजे की बजाय अब 13.20 बजे, 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस, 11.30 बजे की बजाय 13.50 बजे, 22351 सहरसा- बैंगलुरू एक्सप्रेस 12.35 बजे की बजाय 12.20 बजे और 22353 पटना- बैंगलुरू एक्सप्रेस 12.35 बजे की बजाय 12.20 बजे पहुंचेगी।
Tags
- Itarsi station train timing changed
- New railway timetable effective January
- Prayagraj Chhivki Itarsi Express timing
- Bhopal Itarsi Express revised schedule
- Saharsa Bengaluru Express arrival time
- Patna Bengaluru Express timing update
- West Central Railway Bhopal division
- Itarsi railway station news
- Four trains schedule changed
Next Story
