Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह ने वीडी शर्मा से बताया जान का खतरा, पार्टी ने जारी किया नोटिस

पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह ने वीडी शर्मा से बताया जान का खतरा, पार्टी ने जारी किया नोटिस

पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह ने वीडी शर्मा से बताया जान का खतरा, पार्टी ने जारी किया नोटिस
X

नईदिल्ली/वेबडेस्क। पूर्व मंत्री दीपक जोशी के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद एक और पूर्व मंत्री ने बगावती तेवर दिखाए हैं। शिवराज सरकार में मंत्री रहे हरेंद्रजीत सिंह उर्फ बब्बू ने पहले तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए अपनी जान का खतरा बता दिया, लेकिन बाद माफी मांगते हुए अपने शब्द वापस ले लिए।

जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह उर्फ बब्बू ने गुरुवार को दोपहर में भोपाल में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्हें शर्मा से अपनी जान का खतरा है।

पूर्व मंत्री बब्बू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें मिलने बुलाया, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष ने उनसे मिलने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने अजय जामवाल, मुरलीधर राव सहित पार्टी के आठ वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी बात रखी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पार्टी के प्रति समर्पण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 1977 की इमरजेंसी में मेरा परिवार जेल में रहा।उन्होंने कहा कि मेरे 80 साल के दादा, पिता, चाचा और फूफा जेल में रहे। 1984 के दंगों में मेरे पिता और चाचा को जिंदा जलाया गया। उस घटना के बाद मेरे परिवार की क्या हालत हुई होगी, यह समझा जा सकता है। सदमे में मेरे दादा मर गए थे। 84 के दंगों में दादा के दो जवान लड़के मर गए थे।

बब्बू ने कहा कि अकेले हम ही नहीं, हमारे जैसे हजारों लाखों लोगों ने देश में इस पार्टी के लिए बलिदान दिया है। जिस प्रकार का माहौल आज की स्थिति में बन रहा है, पार्टी के लिए चिंताजनक है। प्रदेशाध्यक्ष और उनके समर्थक नेताओं पर पिछला विधानसभा चुनाव हरवाने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा कि जब वे अंचल सोनकर, शरद जैन से साथ शर्मा के घर मिलने गए तो मुझे घर से निकाल दिया।हालांकि, बब्बू ने आठ घंटे बाद ही यू टर्न ले लिया और अपने बयान माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि मैंने अपने शब्द वापस ले लिए हैं। भाजपा में ऐसा कुछ नहीं है। मैं पार्टी के लिए जान भी दे सकता हूं। टिकट मिले या न मिले, मैं भाजपा छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से इस संबंध में बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Updated : 26 May 2023 8:49 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top