मप्र भाजपा को लग सकता है झटका, पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत, कही ये...बात

मप्र भाजपा को लग सकता है झटका, पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत, कही ये...बात
X

भोपाल। मप्रFormer minister Deepak Joshi will leave BJP में भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रहे दीपक जोशी जल्द भाजपा छोड़ छोड़ेंगे। बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

दीपक जोशी भाजपा के टिकट पर वर्ष 2018 में हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। वर्ष 2020 में कमलनाथ सरकार गिरने के दौरान हाटपिपल्या से कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी भाजपा में आ गए और भाजपा के टिकट पर विधायक बन गए। तब से जोशी नाराज चल रहे थे। इससे पहले जोशी शिवराज सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे हैं। उनके पिता मप्र के मुख्यमंत्री पद पर रहे और बागली विधानसभा क्षेत्र से नौ बार विधायक रहने का रिकार्ड भी उन्हीं के नाम है।

राजनीतिक भविष्य पर संकट -

परंपरागत सीट छिन जाने के कारण दीपक जोशी को अपना राजनीतिक भविष्य संकट में दिख रहा है। वर्ष 2020 में हुए उपचुनाव के दौरान भी जोशी और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीच मुलाकातें हुई थीं। तब भी कयास लगाए जा रहे थे कि जोशी कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अब बदले हुए माहौल में उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने का निर्णय ले लिया है।

दीपक जोशी का बयान -

इस संबंध में दीपक जोशी से बीतचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी स्व कैलाश जोशी की ईमानदारी की विरासत को भाजपा सहेजना नहीं चाहती है, इसलिए मैंने भाजपा छोड़ने का निर्णय लिया है। कांग्रेस में शामिल होने की तिथि अभी तय नहीं है। भाजपा नेताओं को भी अपने निर्णय से अवगत करा दिया है।

Tags

Next Story