Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर लगाया सौदेबाजी का आरोप

पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर लगाया सौदेबाजी का आरोप

पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर लगाया सौदेबाजी का आरोप
X

भोपाल। प्रदेश में रिक्त 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न होने के बाद भी आरोप -प्रत्यारोप का दौर जारी है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर सरकार में बने रहने के लिए सौदेबाजी और बोलियां लगाने की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

पूर्व सीएम ने आज सुबह जारी बयान में कहा कि उनके पास कांग्रेस के विधायकों और निर्दलीय विधायकों की तरफ से निरंतर यह सूचना प्राप्त हो रही है कि भाजपा के लोग उनसे संपर्क करके तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा यह समझ ले कि इस प्रदेश की जनता ने सौदेबाजी और बोलियों से बनी सरकार को अस्वीकार कर दिया है। आगामी 10 नवम्बर को उपचुनाव के परिणाम इस बात को सिद्ध करेंगे कि प्रदेश की जनता ने सौदेबाजी की सरकार को नकार दिया है।

भाजपा नैतिकता से कोसों दूर -

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना होगा। लेकिन वर्तमान समय में भाजपा नेताओं के आचरण को देखते हुए नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती। आज भाजपा नैतिकता से कोसों दूर जा चुकी है।बीते मार्च माह में भाजपा ने अपने आचरण से स्वयं सिद्ध किया है। उन्होंने आगे कहा की आगामी 10 नवम्बर को आने वाला जनादेश यह सिद्ध करेगा कि सौदेबाजी के माध्यम से बनने वाली सरकारे जनता खारिज करती है। यह जनमत उन अधिकारियों के लिए भी चेतावनी होगा जो संवैधानिक दायित्वों का अतिक्रमण कर राजनैतिक एजेण्डे के लिए काम करने हेतु किसी भी सीमा तक जाने के लिए उतावले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश की पहचान और जनता के सम्मान को कलंकित करने की सौदेबाजी की तो जनता के साथ मिलकर लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस आक्रमक आंदोलन और प्रतिरोध करेगी।






Updated : 12 Oct 2021 11:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top