Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह 'केसरिया' गाने पर जमकर नाचे, वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह 'केसरिया' गाने पर जमकर नाचे, वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

गृहमंत्री बोले - उनका उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता चेहरा, आपकी धारदार चाल ऐसे ही बनी रहे आदरणीय

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह केसरिया गाने पर जमकर नाचे, वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल
X

भोपाल / वेब डेस्क। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। डांस करने से पहले वह अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए थे। बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर यात्रा को दो दिन का ब्रेक देकर राहुल गांधी गुजरात चुनाव प्रचार के लिए गए हैं। 2 दिन के ब्रेक के बाद यात्रा मध्य प्रदेश में दाखिल होने जा रही है। मध्य प्रदेश में यात्रा 23 नवंबर को प्रवेश करेगी। पार्टी के नेता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। ऐसे में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जायजा लेने पहुंचे जहाँ पर उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला जिसमे वो कैंप साइट पर डांस करते हुए दिखाई दिए।

गृहमंत्री मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कसा तंज

वीडियो के वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश के गृहमंत्री का बयान सामने आया है। जिसमे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान डांस करते नजर आए कांग्रेस नेता दिग्वियजय सिंह पर गृहमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि उनका उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता चेहरा आपकी धारदार चाल ऐसे ही बनी रहे। उसके बाद वहीं मप्र के सीएम शिवराज ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गाँधी और प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश में स्वागत है। बता दें की प्रियंका गाँधी अपने बच्चों के साथ मप्र में 23 नवम्बर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी एवं २६नवम्बर तक की इस यात्रा में वह अपने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन भी करेंगी।


Updated : 27 Feb 2023 6:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

City Desk

Web Journalist www.swadeshnews.in


Next Story
Top