जून में पहली बार पारा 44.8 डिग्री पहुंचा, नौगांव सबसे गर्म: भोपाल-उज्जैन-जबलपुर समेत 20 शहरों में चली लू….

भोपाल-उज्जैन-जबलपुर समेत 20 शहरों में चली लू….
X

भोपाल। प्रदेश में लगातार आंधी-बारिश के दौर के बीच तेज गर्मी का असर भी बढ़ा है। रविवार को मई-जून में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। छतरपुर जिले के नौगांव में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 21 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को टीकमगढ़ में 43.7 डिग्री, खजुराहो-शिवपुरी में 43.6 डिग्री, शिवपुरी-सागर में 43 डिग्री, सतना में 42.7 डिग्री, दमोह में 42.5 डिग्री, रीवा में 42.4 डिग्री, शाजापुर में 42.2 डिग्री, सीधी में 42 डिग्री, उमरिया में 41.4 डिग्री, मलाजखंड में 41 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.4 डिग्री, सिवनी-रतलाम में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 43.4 डिग्री पहुंच गया। भोपाल में 41.6 डिग्री, उज्जैन में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 42.2 डिग्री और इंदौर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 10 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है। अगले 3 से 4 दिन तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम ही है।

10 जून के बाद मानसून करेगा प्रवेश

मध्यप्रदेश में मानसून का प्रवेश 10 जून के बाद ही होगा। इससे पहले प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ लू भी चलेगी। हालांकि सोमवार को को दक्षिणी हिस्से के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इससे पहले शनिवार को इंदौर, नर्मदापुरम-बड़वानी में बारिश हुई। वहीं, 13 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा।

प्रदेश अधिकमत तापमान वाले 10 शहर

शहर - अधिकमत तापमान

छतरपुर - 44.8 डिग्री

टीकमगढ़ - 43.7 डिग्री

खजुराहो - 43.6 डिग्री

शिवपुरी - 43.6 डिग्री

शिवपुरी - 43.0 डिग्री

सागर - 43.0 डिग्री

सतना - 42.7 डिग्री

दमोह - 42.5 डिग्री

रीवा - 42.4 डिग्री

शाजापुर - 42.2 डिग्री

प्रदेश बड़े शहरों का अधिकतम तापमान

शहर - अधिकतम तापमान

ग्वालियर - 43.4 डिग्री

भोपाल - 41.6 डिग्री

उज्जैन - 41.2 डिग्री

जबलपुर - 42.2 डिग्री

इंदौर - 38.7 डिग्री

Tags

Next Story