Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > राजधानी में नकली नोटों के कारोबार का पर्दाफाश, 100 रूपए का नकली नोट 50 में बेचते थे

राजधानी में नकली नोटों के कारोबार का पर्दाफाश, 100 रूपए का नकली नोट 50 में बेचते थे

2 साल से चल रहा था कारोबार

राजधानी में नकली नोटों के कारोबार का पर्दाफाश, 100 रूपए का नकली नोट  50 में बेचते थे
X

भोपाल। प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। राजधानी भोपाल में भी अपराधियों पर नकेल कसने की बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने यहां आज नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये अपराधी महज एक रूपए की कीमत में 100 रूपए का नकली नोट आसानी से तैयार कर लेते थे। जिसे वह जुए और भीड़ वाले इलाकों में जाकर चलाते थे। पुलिस ने छापा मारकर नोट बनाने की मशीन एवं 13 हजार मूल्य के नकली नोट बरामद किये।

जानकारी के अनुसार पुलिस को नकली नोटों को तैयार कर उनका कारोबार किये जाने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने जहांगीराबाद क्षेत्र में स्थित नकली नोट बनाने के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया की वह करीब 2 साल से यह कारोबार कर रहे थे। वह सिर्फ 100-100 रूपए के ही नोट तैयार करते थे। एक नोट बनाने में करीब एक रूपए का खर्च आता था। ग्राहक की डिमांड के अनुसार वह नोटों की छपाई करते थे। वह 100 रूपए के एक नोट को 50 रूपए में ग्राहकों को बेच देते थे। जिससे एक नोट पर 49 रूपए का फायदा पहुंचता था। पुलिस ने नोट बनाने के लिए प्रयोग होने वाले प्रिंटर, स्कैच पेन, कटर सहित 13 हजार रूपए के नकली नोट भी बरामद किये है।




Updated : 13 April 2024 12:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top