Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कांग्रेस की पूर्व विधायक सुमित्रा देवी ने ली भाजपा की सदस्यता

कांग्रेस की पूर्व विधायक सुमित्रा देवी ने ली भाजपा की सदस्यता

कांग्रेस की पूर्व विधायक सुमित्रा देवी ने ली भाजपा की सदस्यता
X

भोपाल। प्रदेश में होने वाले उपचुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी की परेशानियां बढ़ती जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक भी उसका साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे है। आज सुबह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी छोड़नेवाली नेपानगर से पूर्व विधायक सुमित्रा देवी भाजपा में शामिल हो गई। उन्होंने राजधानी स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की बहन सुमित्रा का भाजपा परिवार में स्वागत है।

बता दें की एक सप्ताह पहले बड़ा मलहरा से पूर्व विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली है। इससे पहले मार्च में 22 विधायकों ने कांग्रेस से बगावत कर कमलनाथ की सरकार गिरा दी थी। कांग्रेस में तेजी से पड़ रही टूट को देखते हुए कहा जा रहा है की उपचुनावों से पहले कांग्रेस के अन्य और विधायक बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो सकते है।

Updated : 19 July 2020 1:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top