Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता रमाकांत तिवारी का निधन

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता रमाकांत तिवारी का निधन

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता रमाकांत तिवारी का निधन
X

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के चार बार विधायक रह चुके रमाकांत तिवारी (80 वर्ष) का गुरुवार की शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और रीवा जिले के चाकघाट स्थित अपने निजी आवास पर आखिरी सांस ली। उनके घर मेंं दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

बता दें कि त्योंथर के पूर्व भाजपा विधायक रमाकांत तिवारी चार बार विधायक बने और मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। साल 2003 में उमा भारती की सरकार में उन्हें पशुपालन मंत्री का पद दिया गया था। साल 2013 में तिवारी आखिरी बार त्योंथर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। यह चौथा मौका था जब रमाकांत विधायक बने थे। तब रमाकांत तिवारी ने ब्राह्माण बहुल सीट पर कांग्रेस के रमाशंकर सिंह को हराया था।

पूर्व मंत्री के निधन पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व मंत्री श्री रमाकांत तिवारी जी के निधन के समाचार को सुनकर अत्यंत दु:ख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

Updated : 18 Sep 2020 6:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top