Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा को झूठ का पिटारा बताया

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा को झूठ का पिटारा बताया

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा को झूठ का पिटारा बताया
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में रिक्त पड़े 30 हजार पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्णय को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खाली पदों पर भर्ती को झूठ का पिटारा बताते हुए इसे सीएम की चुनावी घोषणा बताया है। पीसी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश में रिक्त पड़े 30 हजार पदों पर भर्ती को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसा है नही, किसानों को बीमा दे नही पा रहे हैं। लगातार सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है। पूर्व मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि उपचुनाव को लेकर झुठी घोषणा, यह झूठ पिटारा है। शिवराज जी की यह सिर्फ चुनावी घोषणा है।

मंडी एक्ट किसान विरोधी

मध्यप्रदेश में कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 में संशोधन कर मॉडल एक्ट लागू किया गया है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री ने मंडी एक्ट को लेकर कहा कि मंडी एक्ट आया है, जिससे मंडी में किसान का अनाज बिकना बन्द हो जाएगा औऱ किसान गुलामी में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में मंडी एक्ट का विरोध हो रहा है, कांग्रेस इसका समर्थन करती है। सरकार को इनकी मांग पूरी करनी चाहिए पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों और व्यापारियों के साथ है।

महाजनसंपर्क अभियान पर कसा तंज

वही भाजपा के मास्क महाजनसंपर्क अभियान पर तंज कसते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि मास्क जो है इनके नेता ही नही लगते है। कांग्रेस का मास्क भी है, बिकाऊ नहीं टिकाऊ चाहिए, गद्दार नहीं कमलनाथ की सरकार चाहिए। वही कर्जमाफी के एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री शर्मा ने कहा की नाथ सरकार में साढ़े 11 हजार किसानों का कर्जा माफ हुआ है। ग्वालियर चंबल क्षेत्र से किसानों का कर्जा माफ हुआ। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ बिजली के बिल माफ यह ग्वालियर चंबल के पोस्टर में चलेगा। पीसी ने कहा कि कमलनाथ की मौजूदगी में जीडीपी में नंबर वन पर मप्र आया है।

Updated : 24 Sep 2020 6:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top