- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
रिश्वतखोरी पर EOW की सख्त कार्रवाई: नपती के बदले रिश्वत मांग रहा राजस्व निरीक्षक रंगेहाथों गिरफ्तार

रिश्वतखोरी पर EOW की सख्त कार्रवाई
भोपाल। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भोपाल ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक जगदीश पटेल को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि जगदीश पटेल ने किसान लखन यादव की पत्नी देव बाई यादव की 4.5 बीघा कृषि भूमि की सीमांकन (नपती) प्रक्रिया के बदले में ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी। वह पहले ही ₹6000 ले चुका था और बचे हुए ₹4000 की मांग फील्ड बुक/नकल देने के बदले कर रहा था।
शिकायत मिलने के बाद EOW ने तत्काल सत्यापन कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया। फिर जाल बिछाकर टीम ने आरोपी को उसके कार्यालय से ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया।
रिश्वतखोरी पर EOW की सख्त कार्रवाई
भोपाल की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़ में पदस्थ राजस्व निरीक्षक जगदीश पटेल को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटेल एक किसान से जमीन की नपती के बदले 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था।
किसान से वह पहले ही 6 हजार रुपए ले चुका था और शेष 4 हजार की मांग के दौरान उसे पकड़ा गया। शिकायत के सत्यापन के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने पटेल को उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।