Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कोरोना कहर : स्वास्थ्य विभाग के 6 एवं 3 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कोरोना कहर : स्वास्थ्य विभाग के 6 एवं 3 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कोरोना कहर : स्वास्थ्य विभाग के 6 एवं 3 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
X

भोपाल। प्रदेश के अन्य जिलों की तरह भोपाल में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहें है। कल शाम 23 कोरोना पोजिटिव मिलने के बाद आज सुबह 14 और संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 6 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी है। वही अन्य 3 पुलिस कर्मी और उनके परिवार के 3 सदस्य है जिनकी रिपोर्ट कोरोनापॉजिटिव आई है ।मरीजों में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अधिकारीयों के बाद कर्मचारियों एवं पुलिस कर्मियों के संक्रमित मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले दो पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आज उन्हीं कर्मियों के परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना संक्रमित मरीजों में स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव का पीए भी कोरोना पाजिटिव निकला है। इससे पहले कल रात शहर में 23 नए कोरोना मरीज मिले थे। जिसमें से11 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अन्य 12 जमाती थे। अब तक आई रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के कुल 16 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले है। कल शाम एक कोरोना संक्रमित एक युवक की आज सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृतक का नाम नरेश खटीक है, जो इब्राहिमगंज का रहने वाला है। कुछ दिन पहले सर्दी, खांसी एवं सांस में तकलीफ के चलते नर्मदा अस्पताल में भर्ती हुआ था। जहां उसका इलाज चल रहा था।

भोपाल में कुल संक्रमितों की संख्या 62 हो गई है। दो मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार रात डिस्चार्ज कर दिया गया था। भोपाल में अब तक 20 जमाती संक्रमित पाए गए। इसके अलावा विदिशा में भी एक कोरोना संक्रमित मिला है। जिसकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। जानकरी के अनुसार विदिशा के सिरोंज में मिला युवक असम का रहने वाला है। कुछ दिन पहले जमात के साथ सिरोंज आया था। युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है।


Updated : 7 April 2020 5:40 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top