Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र में थम गया चुनाव प्रचार, अब 17 नवंबर को 230 सीटों पर होगा मतदान

मप्र में थम गया चुनाव प्रचार, अब 17 नवंबर को 230 सीटों पर होगा मतदान

BJP and Congress
X

मप्र में थम गया चुनाव प्रचार

भोपाल। मप्र में आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को सभी 230 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। इन सीटों पर मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। इसके साथ ही आम सभाओं, जुलूस, ध्वनि विस्तारक यंत्रों से प्रचार आदि गतिविधियां पूर्णत: प्रतिबंधित हो गई। अब घर-घर जनसम्पर्क जारी रहेगा।

बता दें कि 17 नवंबर को मध्य प्रदेश के 5.6 करोड़ मतदाता 2534 उम्मीद्वारों की किस्मत का फैसला करेंगे। प्रदेश में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। इस चुनाव में कांग्रेस कि ओर से पीसीसी प्रमुख कमल नाथ ही मुख्यमंत्री पद के लिये चेहरा हैं, वहीं भाजपा ने किसी को भी मुख्यमंत्री घोषित नहीं किया है। पार्टी केंद्रीय नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री तय होगा

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग -

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 17 नवंबर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व चुनावी प्रचार बंद करने के आयोग के आदेश हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी निर्वाचन आयोग के इन दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। आयोग के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

सुबह होगी मॉकपोल -

राजन ने बताया कि मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सुबह 5:30 बजे से मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यह प्रक्रिया उम्मीदार या उसके अधिकृत एजेंट की उपस्थिति में होगी। यदि कोई उम्मीदवार या उसका एजेंट 5:30 बजे मतदान केंद्र पर उपस्थित नहीं होता है, तो 15 मिनट तक उसका इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मतदान दलों और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी। न्यूनतम 50 वोट से मॉकपोल किए जाने का प्रावधान है, जिसमें नोटा भी शामिल होगा।


Updated : 15 Nov 2023 2:38 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top