Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > चुनाव प्रचार से दूर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर सिंधिया पर निशाना साधा

चुनाव प्रचार से दूर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर सिंधिया पर निशाना साधा

चुनाव प्रचार से दूर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर सिंधिया पर निशाना साधा
X

भोपाल। उपचुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ चुनाव प्रचार अभियान चरम पर पहुँचता जा रहा है। दोनों मुख्य दलों के नेता एक-दूसरे पर चुनाव का आगाज होने के बाद से ही आरोप -प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे है। उपचुनाव के प्रचार अभियान से दूर राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ट्विटर पर लगातार एक्टिव बने हुए है। इसी कड़ी में आज उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने ट्वीटर पर सिंधिया की गुना में आयोजित एक जनसभा का वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें सिंधिया कह रहे है -यह चुनाव ना कांग्रेस का है, ना भाजपा का है, यह चुनाव महाराजा सिंधिया का है।' सभा में सिंधिया के इस कथन पर सवाल खड़ा करते हुए दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा -सिंधिया जी का कथन-"यह चुनाव ना कॉंग्रेस का है ना भाजपा का है यह चुनाव महाराजा सिंधिया का है।" 'क्या हम अब "लोकतंत्र से महाराजातंत्र" की ओर जा रहे हैं? क्या भारत में सदियों बाद जनता को मिली आजादी को समाप्त करना है?'







Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top