Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > दिग्विजय सिंह ने कसा तंज, कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं, इसीलिए नहीं चलेगा 'ऑपरेशन लॉट्स'

दिग्विजय सिंह ने कसा तंज, कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं, इसीलिए नहीं चलेगा 'ऑपरेशन लॉट्स'

जयराम रमेश ने कर्नाटक में भाजपा की हार को प्रधानमंत्री मोदी की हार बताया

दिग्विजय सिंह ने कसा तंज, कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं, इसीलिए नहीं चलेगा ऑपरेशन लॉट्स
X

भोपाल/वेबडेस्क। कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली है। जिसके बाद देश भर में पार्टी नेता ख़ुशी जता रहे है। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने खुशी जताते हुए भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस इसीलिए जीती क्योंकि वहां पर कोई सिंधिया नहीं है।

उन्होंने कहा कि इनके प्लान बी का मतलब है खरीद फरोख्त। इनके पास उद्योगपतियों का दुनिया भर का पैसा है. अडानी का 20 हजार करोड़ जिसका कोई अता पता नहीं हैं उसमें से ये हजार करोड़ खर्च कर भी देंगे तो भी इन्हें कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं मिलेगा।यहां मजबूत कांग्रेसी है। दिग्विजय सिंह बोले, कर्नाटक में जीत से मध्य प्रदेश में भी उम्मीद पैदा हो गई है।

बता दें कि दिग्विजय सिंह इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा के दौरे पर हैं, जहां वह संगठन की समीक्षा और बूथ स्तर पर काम हो रहा है कि नहीं, इसकी समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोगों की नब्ज टटोल रहे हैं। वे शुक्रवार देर रात अनूपपुर पहुंचे, जहां शनिवार को जिला मुख्यालय अनूपपुर में उन्होंने पहले पत्रकारों से बातचीत की और फिर कांग्रेसियों की बैठक ली और संगठन कितना मजबूत है, इसकी समीक्षा की। साथ ही उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस विजय पर पार्टी अध्यक्ष सहित कर्नाटक के नेताओं को बधाई दी।

शिवराज पर साधा निशाना

दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जितना बड़ा झूठ शिवराज सिंह बोलते हैं, मैं भी उनको कई नामों से संबोधित कर सकता हूं, अपने आपको मामा कहलवाना चाहते हैं, मैं मामू का कहता हूं। जितनी नरेन्द्र मोदी गाली गाली देते हैं उतनी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कर रहे हैं। अबतक 2174 घोषणा शिवराज सिंह ने की चुनाव तक 5 हजार हो जायेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा जनसंख्या अदिवासी हैं। अमरकंटक विश्वविद्लाय में नियम हैं कि 50 प्रतिशत हैं, किन्तु जब से कुलपति त्रिपाठी आए हैं तब से इसे घटा दिया है। अगर यह प्रमाणित है तो इन पर एसटीएस की धारा लगाई जानी चाहिये।

राम मंदिर के लिए जमीन खरीदी में धोखाधड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि आदिवासियों को कांग्रेस ने जमीन बाटी थी जिसे भाजपा के लोग दबाव देकर औने-पौने दाम में खरीद रहे और खुलेआम कलेक्टर अनुमति दे रहे हैं। इस जमीन को फिर भाजपा के लोग उचे दामों में बेचने का आरोप लगाया। लगाया। इतना हीं नहीं उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में भी सही हुआ हैं। बेचने और खरीदने वाले दोनों भाजपाई 10 गुना कीमत में राम मंदिर ट्रस्ट ने खरीदी। राम मंदिर न्यास में हमारा पैसा भी लगा हैं। उन्होंने मंदिर के लिए दिये गये चंदे की जांच की मांग की।

उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में आदिवासियों का पूरा हक मारा जा रहा हैं। भर्ती नहीं हो रहीं लोग बोजगार हैं। शहडोल में अभी 509 लोगों की भर्ती भर्ती हुई जिसमें से प्रदेश के बाहर के लोग हैं 249 जिले के निवासी वहीं जिले के मात्र 49 लोग ही हैं। यहीं हाल अनूपपुर जिले का हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने आप को किसान पुत्र कहते हैं और बताएं कि अपने जिले के कितने किसान पुत्रों को दी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसानों किसानों के कर्जों को माफ किया है। जब से केंद्र में मोदी सरकार आई हैं तब से मंहगाई और बेरोगारी बढी है, गरीब-गरीब हो रहा है अमीर- अमीर हो रहा है।


Updated : 13 May 2023 2:11 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top