Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी से अध्यक्ष बनने का आह्वान किया

दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी से अध्यक्ष बनने का आह्वान किया

दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी से अध्यक्ष बनने का आह्वान किया
X

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रहल गांधी से दोबारा पार्टी की कमान संभालने का आह्वान किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ही एकमात्र ऐसे नेता है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ खड़े रहे। 2019 के चुनाव परिणाम जो भी रहे हो उसके लिए अकेले राहुल गांधी जिम्मेदार नही है। हम सब जिम्मेदार है,यह हमको स्वीकारना पड़ेगा।

दिग्विजय सिंह मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा कृषि कानून के खिलाफ़ आयोजित संसद घेराव रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी को दूरदर्शी और जन कल्याण के लिए संवेदनशील नेता करार देतें हुए कहा 'राहुल गांधी ही है जिन्होंने देश को सबसे पहले करोना महामारी के बारे में आगाह किया था, चीन की घुसपैठ को उजागर किया और आज किसानों व मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे है। हमें उन्हें पुन: पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए मनाना होगा, तैयार करना होगा।

Updated : 12 Oct 2021 10:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top