Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > दिग्विजय ने नाथूराम को कहा पहला आतंकी, साध्वी ने कहा- कांग्रेस देशभक्तों सदा अपमान करती है

दिग्विजय ने नाथूराम को कहा पहला आतंकी, साध्वी ने कहा- कांग्रेस देशभक्तों सदा अपमान करती है

दिग्विजय ने नाथूराम को कहा पहला आतंकी, साध्वी ने कहा- कांग्रेस देशभक्तों सदा अपमान करती है
X

भोपाल। मप्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने महामात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को पहला आतंकवादी बताया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद प्रदश की राजनीति में गर्मी बढ़ गई है। पूर्व सीएम के इस बयान पर भोपाल से भाजपा की लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। साध्वी ने कहा की कांग्रेस ने हमेशा देशभक्तों का दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने कहा है कि भगवा को ही भगवा आतंक बता दिया इससे बुरा और क्या हो सकता है।

बता दें की दिग्विजय सिंह ने ये बयान हाल ही में अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा ग्वालियर में नाथूराम गोडसे को समर्पित एक ज्ञानशाला खोले जाने के बाद दिया था। जिससे ग्वालियर जिला प्रशासन ने जानकारी मिलने के बाद बंद करा दिया।इस पुस्तकालय का शुभारंभ गत 10 जनवरी को ग्वालियर में किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने जानकारी मिलने के बाद कार्यवाही करते हुए इस ज्ञानशाला को बंद करा दिया।


Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top