Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > राजभवन में बढ़े कोरोना मरीज, टल सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

राजभवन में बढ़े कोरोना मरीज, टल सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

राजभवन में बढ़े कोरोना मरीज, टल सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
X

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण राजभवन में प्रवेश कर चूका है। दो दिन पहले राजभवन में कार्य करने वाले एक कर्मचारी के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस परिसर में रहने वाले 6 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजभवन में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से यह क्षेत्र कन्टेनमेंट जॉन बनने की कगार पर पहुंचा गया है। हालांकी प्रशासन ने इस क्षेत्र को फिलहाल कन्टनमेंट घोषित नहीं किया है। केंद्र के निर्देशानुसार कोरोना मरीज के मिलने वाले क्षेत्र को कन्टनमेंट घोषित किया जाता है। जहां कोई भी बहरी व्यक्ति प्रकश नहीं कर सकता।

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले मिले युवक के माता-पिता सहित चार अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित मिला स्टाफ राज्यापाल का नजदीकी बताया जा रहा है। गवर्नर हाउस में इन कर्मचारियों के संपर्क में कई लोग आए हैं। सभी मरीजों को गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संपर्क में आए लोगों की जानकारी ली जा रही है, ताकि उन्हें क्वारैंटाइन किया जा सके।

राजभवन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों पर संकट छाने लगा है। प्रदेश में बढ़ रही सियासी हलचल से मंत्रिमंडल के विस्तार का अनुमान लगाया जा रहा है।यदि राजभवन में कोरोना के मामले बढ़ते है तो शिवराज सिंह को मंत्रिमंडल विस्तार के लिए और अधिक इन्तजार करना पड़ सकता है।




Updated : 28 May 2020 11:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top