कांग्रेस की स्टार प्रचारक साध्वी प्रियंका भारती भाजपा में शामिल हुई

भोपाल। विधानसभा चुनाव नजदीक आते-आते नेताओं की आवाजाही तेज हो गई है। कभी कांग्रेस की स्टार प्रचारक रहीं साध्वी प्रियंका भारती भाजपा में शामिल हो गई हैं। यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने ट्विटर के जरिए दी है।
शिवपुरी जिले के नरवर से कांग्रेस नेत्री साध्वी प्रियंका भारती कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गई है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेशसिंह ने उन्हें बुधवार सुबह भाजपा में शामिल किया। प्रियंका भारती पिछले चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक रही थीं।
पार्टी छोड़ने के बाद प्रियंका भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा हिंदुत्व वाली पार्टी हैं। जब तक सांस रहेगी, तब तक भाजपा के साथ रहूंगी। गौरतलब है कि प्रियंका भारती विदिशा की हैं। प्रियंका के पार्टी में आने से भाजपा को ब़ड़ी मजबूती मिलने के आसार है।वह एक नेत्री होने के साथ साथ साध्वी भी हैं। उनके वर्चस्व का फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिलना तय है।
