Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > सेवादल कांग्रेस ने आमला नगर की कार्यकारिणी घोषित की

सेवादल कांग्रेस ने आमला नगर की कार्यकारिणी घोषित की

सेवादल कांग्रेस ने शहर के वार्डों मे सौपी जिम्मेदारी

सेवादल कांग्रेस ने आमला नगर की कार्यकारिणी घोषित की
X

आमला। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्रीलाल देसाई एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव की सहमति से एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व पीएचई मंत्री वर्तमान मुलताई विधायक सुखदेव पांसे तथा आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनोज मालवे एवं विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा के अनुशंसा पर नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विजेंद्र भावसार द्वारा आमला में सेवादल की नगरीय इकाई का गठन निम्नानुसार किया गया। जिनमें बोडखी,रेलवे कॉलोनी, भीम नगर क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष दिलीप ढोमने एवं गंज, मेन मार्केट बस्ती, गोविंद कॉलोनी, मंगल भवन क्षेत्र मंडल अध्यक्ष योगेश गोलू डोंगरे को बनाया गया। सेवादल नगर उपाध्यक्ष पद पर रवि घाणेकर, खेमचंद मदान, राजेश राठौर, प्रकाश कोष्टि, कमलेश पवार, मनोज प्रजापति कोषाध्यक्ष कन्हैया साहू ,मीडिया प्रभारी प्रदीप बावने, सचिव हेमराज कनोजे, सहसचिव कमलेश माकोड़े, अमित बेले, राजेश ठाकुर, प्रवक्ता प्रमोद सेठिया एवं वार्ड क्रमांक 1 में प्रभारी सीतेश सोनी, सोनू अतुलकर, वार्ड क्रं. 2 में प्रभारी गणेश वराठे, वार्ड क्रं. 3 बबलू भाले, वार्ड क्रं. 4 उमेश देशमुख, वार्ड क्रं. 5 कन्हैया विजयकर, वार्ड क्रं. 6 मोहम्मद सलीम, वार्ड क्रं.7 राजू टिकारे, वार्ड क्रं 8 प्रभाकर उबनारे, वार्ड क्रं. 9 में प्रकाश वार्ड क्रं. 10 में अरविंद शर्मा, वार्ड क्रं. 11 ओम शेषकर, वार्ड क्रं. 12वसंत पाल, शैलेश मोखड़े, वार्ड क्रं. 13 बिहारी डोंगरे, हीरा गढ़वाल, वार्ड क्रं. 14 विट्ठलराव देशमुख, वार्ड क्रं. 15 मनीष बचले, वार्ड क्रं. 16 राजा अडभूते, मुकेश डडारिया, वार्ड क्रं. 17 गिरधर कोकाटे, संजय मालवीय, वार्ड क्रं. 18 अप्पू बरथे, राजेश ठाकुर को नियुक्ति पत्र कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख, विधानसभा प्रभारी जितेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष विजेंद्र भावसार द्वारा प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा अपने वचन पत्र में नारी सम्मान योजना, 100 रू में 100 यूनिट बिजली, 500 रु में गैस सिलेंडर, किसानों का कर्ज माफ एवं पुरानी पेंशन योजना लागू करने आदि के विस्तार से सेवादल के पदाधिकारियों को बताया एवं इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधानसभा प्रभारी जितेंद्र शर्मा द्वारा अपने संबोधन में कहां कांग्रेस सेवादल एक ऐसा दल है जो राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक सभी क्षेत्रों में कार्य करता है इसे ऐसा समझे कि आमला विधानसभा में ओलावृष्टि हुई और किसानों की फसल बर्बाद हुई तो सेवादल ने आंदोलन एवं उपवास रखकर किसानों की हित की लड़ाई लड़ी और 15 दिवस के भीतर सरकार को झुकना पड़ा और किसानों को मुआवजा देना पड़ा, सामाजिक रूप से सेवादल द्वारा जब लम्पी वायरस बीमारी गौमाता पर फैली थी तो सेवादल के ग्रामीण क्षेत्रो के सभी कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन का इंतजाम करके गौमाता के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराकर उनका इलाज किया और उन्हें वैक्सीन लगवाई, धार्मिक रूप से सेवादल द्वारा ओलावृष्टि और असमय बारिश को देखते हुए मां रेणुका धाम छावल में चुनरी चढ़ाई एवं माता से प्रार्थना की गई। कि क्षेत्र मे खुशहाली और समृद्धि के लिए मां अपनी कृपा करें और क्षेत्र के किसानों को इस प्राकृतिक आपदा से बचाएं।

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कहा लगभग 15 वर्षों से सत्ता में काबिज भाजपा सरकार जो घोषणा करती है पर वादे पूरे नहीं करती इन सब बातों को लेकर सेवादल के साथी जन जन तक पहुंचे और भाजपा की करनी और कथनी का अंतर बताएं और प्रदेश अध्यक्ष मा. कमलनाथ द्वारा दिए गए वचन एवं योजनाओं का घर-घर तक प्रचार प्रसार करें। सेवादल के सभी नवनियुक्त साथियों को बधाई प्रेषित की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख द्वारा मा. कमलनाथ द्वारा 15 माह की सरकार में किए गए कर्ज माफी योजना एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष विजेंद्र भावसार द्वारा कांग्रेस पार्टी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों को कार्य योजना बनाकर एक साथ मिलकर घर-घर तक दस्तक अभियान चलाने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवादल पदाधिकारियों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Updated : 24 May 2023 6:29 PM GMT
author-thhumb

Vikki Pardhi

Reporter - Amla, Dist. Betul


Next Story
Top
congress seva dal amla