Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कृषि कानूनों के विरोध में कल युवक कांग्रेस घेरेगी राजभवन

कृषि कानूनों के विरोध में कल युवक कांग्रेस घेरेगी राजभवन

कृषि कानूनों के विरोध में कल युवक कांग्रेस घेरेगी राजभवन
X

भोपाल। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश में शनिवार को राजभवन का घेराव करेगी। इस घेराव में बड़ी संख्या युवक कांग्रेस के नेता भाग लेंगे। प्रदेश युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कल होने वाले कांग्रेस पार्टी के राजभवन घेराव में युवक कांग्रेस अपने अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में बढ़ चढक़र हिस्सा लेगी।

उन्होंने कहा की 23 जनवरी को कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान में अपना समर्थन देते हुए राजभवन का घेराव करेगी, जिसमें प्रदेशभर से आए युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे। त्रिपाठी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने युवक कांग्रेस को किसानों की लड़ाई में मजबूती के साथ खड़ा रहने का निर्देश दिया है जिसका पालन करते हुए कल युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में अपना समर्थन कांग्रेस पार्टी और किसानों को देगी।

विवेक त्रिपाठी के अनुसार शुक्रवार को इसी विषय पर चर्चा करने के लिए मैंने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर उनसे मिलकर चर्चा की है। जिसमें कमलनाथ ने आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए हैं। उन्होंने बताया कि कल होने वाले राजभवन घेराव के लिए युवक कांग्रेस ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है पूरे प्रदेश भर से हमारे कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता भोपाल पहुंच चुके हैं। उनसे आगामी रणनीतियों पर चर्चा भी हो चुकी है, हम कल इस गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ किसानों की आवाज को बुलंद करने अपना मोर्चा खोलेंगे।

Updated : 12 Oct 2021 11:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top