Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > लोकतांत्रिक मूल्यों के नाम पर कांग्रेस का पाखंड

लोकतांत्रिक मूल्यों के नाम पर कांग्रेस का पाखंड

गरीबों, आदिवासी व अनुसूचित जाति के लोगों की हितकारी योजनाओं को किया बंद

लोकतांत्रिक मूल्यों के नाम पर कांग्रेस का पाखंड
X

भोपाल। आदिवासी दिवस पर कांग्रेस नेताओं द्वारा आदिवासियों के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के बयान को भाजपा ने पाखंड बताया है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 15 माह के कार्यकाल में गरीबों, आदिवासी व अनुसूचित जाति के लोगों के हित में चलने वाली योजनाओं को बंद करने जैसे अलोकतांत्रिक कदम उठाए। कांग्रेस की यह चालाकी जनता भी अच्छी तरह समझ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोटने के लिए जितनी क्रूरता बरती है, वह दुनिया के इतिहास में कहीं नहीं दिखाई देती। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश में 105 से अधिक राज्य सरकारों को गिराया, लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने के लिए आपातकाल लगाया, फिर भी वह लोकतांत्रिक मूल्यों की बात करे तो शर्म आनी चाहिए।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के पतन का कारण खुद कांग्रेस की अंतर्कलह थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी विफलता का दोषारोपण दूसरों पर मड़ रही है। जबकि सच्चाई यह है कि उसके कुकर्मों के कारण ही उसकी सरकार गिरी।

Updated : 10 Aug 2020 11:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top