Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कांग्रेस विधायक ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा, अब राज्य की 25 सीटों पर होंगे उपचुनाव

कांग्रेस विधायक ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा, अब राज्य की 25 सीटों पर होंगे उपचुनाव

विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस विधायक ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा, अब राज्य की 25 सीटों पर होंगे उपचुनाव
X

भोपाल। राजस्थानी में चल रही सियासी हलचल के बीच कांग्रेस को मप्र में एक और बड़ा झटका लगा है। बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी आज कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। विधायक लोधी ने भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे।

प्रोटेम स्पीकर ने स्वीकारा इस्तीफा -

विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने विधायक लोधी का इस्तीफा स्वीकर कर लिया।विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद लोधी ने कहा कि मैं बुंदेलखंड के विकास के लिए भाजपा में आया हूं। भाजपा ने क्षेत्र के विकास का जो रोडमैप तैयार किया है उससे बुंदेलखंडवासियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। भाजपा कार्यालय में उन्हें औपचारिक रूप से सभी के सामने सदस्यता दिलाई गई। प्रद्युमन सिंह लोधी ने इससे पूर्व आज सुबह पूर्व सीएम उमा भारती से मिलने उनके आवास पर गए थे।

25 सीटों पर होंगे उपचुनाव -

प्रदेश में होने वाले उपचुनावों से पहले कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है। बता दें की इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 22 विधायकों ने इस्तीफा देकर कांग्रेस की सरकार गिरा दी थी। प्रदेश में पहले 24 सीटों पर उपचुनाव होना थे, लेकिन अब लोधी के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश में 25 सीटों पर उपचुनाव होंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल का ट्वीट-

विधायक लोधी के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा - 'अपनी पार्टी को लेकर चिंतित हूं। क्या हम तभी जांगेंगे जब सारे घोड़े हमारे अस्तबल में से जा चुके होंगे।'



Updated : 12 July 2020 10:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top