Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > बंगले विवाद पर कांग्रेस नेता ने भाजपा पर लगाए आरोप

बंगले विवाद पर कांग्रेस नेता ने भाजपा पर लगाए आरोप

बंगले विवाद पर कांग्रेस नेता ने भाजपा पर लगाए आरोप
X

भोपाल। शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश में पूर्व कमलनाथ सरकार में मंत्री रहें विधायकों को बंगले खाली करने का नोटिस देने के बाद से प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की हम विधायक हैं, हमें दूसरा बंगला आवंटित किए बिना बंगला खाली करने का सरकार नोटिस कैसे भेज सकती है। हमें बंगले का मोह नहीं है। सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा है कि संसार में कोई भी दल इतना भेदभाव नहीं करता जितना बीजेपी करती है।

दरअसल, शिवराज सरकार ने बंगला खाली करवाने के कांग्रेस विधायकों को दो बार नोटिस जारी किया था। जिसके बाद पूर्व मंत्री तरुण भनोत द्वारा बंगला खाली नहीं किए जाने पर बुधवार को उनका बंगला सील कर दिया गया। जिसके बाद से प्रदेश में राजनीति गरमा गई। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा है कि शिवराज सरकार को बंगले का मोह ज्यादा है। वहीं उन्होंने कहा है कि बीजेपी में चाहे छोटे कार्यकर्ता हो मुख्यमंत्री शिवराज हो या खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सरकार में आते ही यह लोग बदलना लेने की कार्यवाही करते है। पूर्व मंत्री वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस के आने के बाद बीजेपी सरकार के पूर्व मंत्रियों और विधयकों को बी-टाइप के बंगले आवंटित किए थे। बीजेपी के तरह पक्षपात नहीं किया था।

उन्होंने कहा की प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद भाजपा के पूर्व मंत्रियों और विधायकों को बी श्रेणी के बंगले आवंटित किये थे। उन्होंने कहा की बीजेपी सत्ता में आने के बाद बदला लेने की राजनीति करती है। वर्मा ने कहा की सरकार ने सभी पूर्व मंत्रियों को बंगले खाली करने के लिए नोटिस भेजे है लेकिन प्रद्युमन तोमर, इमरती देवी , महेंद्र सिसोदिया आदि जो अब विधायक भी नहीं है। उन्हें सरकार ने नोटिस क्यों नहीं भेजे गए है।

बता दें संपदा संचनालायल द्वारा कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों को नोटिस भेजे गए है। जिसमे सभी पूर्व मंत्रियों को सात दिनों में बंगला खाली करने की बात लिखी गई थी। वहीं नोटिस में यह भी लिखा गया था कि अगर तय समय पर पूर्व मंत्रियों द्वारा बंगला खाली नही किया गया तो उनसे जबरन बंगला खाली करवाया जा सकता है। जिसके बाद बंगले खाली नहीं करने पर सभी को बेदखली नोटिस भेजा गया।


Updated : 27 May 2020 8:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top