Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > गायों की मृत्यु मामले में प्रकरण दर्ज करने की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा पत्र

गायों की मृत्यु मामले में प्रकरण दर्ज करने की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा पत्र

गायों की मृत्यु मामले में प्रकरण दर्ज करने की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा पत्र
X

भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरासिया क्षेत्र में गौशाला में गायों की मृत्यु मामले को राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस मुद्दे को लेकर आक्रामक हो गई है और लगातार प्रदेश सरकार का घेराव कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले में दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम पत्र सौंपा।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से दिया गया है। भाजपा गौ माता के नाम पर केवल राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि गौ हत्यारों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। बैरसिया की गौ सेवा भारती बसई गौशाला पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की मांग कांग्रेसजनों ने उठाई है। पूर्व मंत्री ने कुछ बिंदुओं को बताते हुए कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

पीसी शर्मा ने कहा कि बैरसिया के बसई स्थित गौ सेवा भारती गौशाला गौमाता की हत्या की दोषी है। इस प्रकरण का रफा-दफा कर दोषियों का बचाने की कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर आज कांग्रेसजनों ने प्लेटिनम प्लाजा से गौ संवधर्न बोर्ड कार्यालय तक पैदल मार्च किया गया। कांग्रेसजनों ने गौ माता के समर्थन में पशु गोवर्धन का घेराव किया। पैदल मार्च आरंभ होने से पूर्व प्लेटिनयम प्लाजा के पास पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजनों ने गौ माता की तिलक लगाकर पूजा की और चुनरी ओढ़ाई। कांग्रेसजन ने प्लेटिनम प्लाजा से गौ संवधर्न बोर्ड कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। यहां पुलिस बल ने कांग्रेसजनों को घेर लिया।

Updated : 3 Feb 2022 4:44 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top