Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रधानमंत्री की दीर्घायु के मुख्यमंत्री ने की पूजा, महिला मोर्चा ने किया महामृत्युंजय जप

प्रधानमंत्री की दीर्घायु के मुख्यमंत्री ने की पूजा, महिला मोर्चा ने किया महामृत्युंजय जप

प्रधानमंत्री की दीर्घायु के मुख्यमंत्री ने की पूजा, महिला मोर्चा ने किया महामृत्युंजय जप
X

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार के बर्ताव के विरोध में गुरुवार को महिला मोर्चा ने प्रत्येक जिले में प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन के लिये महामृत्युंजय जप का आयोजन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के गुफा मंदिर एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में आयोजित महामृत्युंजय जप में महिला मोर्चा की बहनों के साथ शामिल हुए तथा पूजन अर्चन कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

होशंगाबाद के सेठानी घाट पर शिवजी का अभिषेक और महामृत्युंजय जप का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, जिला प्रभारी राकेश जादौन, निगम मंडल अध्यक्ष शिव चौबे, विधायक विजयपाल सिंह, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, अर्चना पुरोहित, रंजना मीना, पार्वती शर्मा, श्वेता त्यागी, अयुध्या गोधरा, गायत्री सोनी, योजना जुदेव, अर्चना साहू, ओमप्रकाश उपाध्याय, विकास नारोलिया, पीयूष शर्मा सहित जिले के 22 मंडलों से महिला मोर्चा की बहनें शामिल हुई।

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक एवं महामृत्युजंय जप किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलिमा सिंधे सहित मोर्चा की बहनें उपस्थित थी। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में सुंदर कांड का पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, पूर्व उपाध्यक्ष विकास साहू, राजू पलैया, रामबरन राठौर अशोक साहू, छोटे सिंह राठौर, डॉ कमल सिंह राजपूत सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

सागर में सिद्ध श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय जप किया गया। महामृत्युंजय जाप उपरांत महिला मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, लक्ष्मण सिंह श्रीकांत जैन सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थी।

राजगढ़ के उद्भव नगर शिवालय में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु के लिए महिला मोर्चा ने 101 महामृत्युंजय पाठ किए। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता दुबे, सुषमा सोनी, साधना शर्मा, हेमलता नाथ सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थी। सीहोर के मनोकामेश्वर मंदिर में महामृत्युंजय जप किया गया। जिसमें बडी संख्या में महिला मोर्चा की बहनें मौजूद थीं।

उज्जैन ग्रामीण जिले के बडनगर में महामृत्युंजय जप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती उषा सोनी एवं महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थीं। छिंदवाडा जिले के पिपलानारायणवार मंडल के मोहगांव नगर के सुप्रसिद्ध अर्धनारीश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर संस्थान में मोर्चा की बहनों ने भगवान शिवजी का पूजन अर्चन किया। देवास के केला देवी मंदिर में महामृत्युजंय मंत्र का जप किया गया। इस अवसर पर मोर्चा की प्रदेश सह कार्यालय मंत्री श्रीमती नवदीप कौर सहित मोर्चा की बहनें उपस्थित थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु के लिए प्राचीन मां बगुलामुखी मंदिर नलखेड़ा में भी अनुष्ठान किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित थीं। मण्डला में नर्मदा तट स्थित सिद्ध घाट शिव मंदिर में 108 बार 'ओम नमः शिवाय" का जाप कर भगवान महाकाल से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की और शिव चालीसा का वाचन किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुक्ता जोशी सहित मोर्चा की जिला पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी मोर्चा कार्यकर्ता एवं पार्षद व अन्य सदस्य उपस्थित रही।

Updated : 6 Jan 2022 4:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top