Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रदेश के विकास के लिए ऐसे कार्य करें की एक साल बाद बधाई मिलें : शिवराज सिंह

प्रदेश के विकास के लिए ऐसे कार्य करें की एक साल बाद बधाई मिलें : शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रियों के साथ की चर्चा

प्रदेश के विकास के लिए ऐसे कार्य करें की एक साल बाद बधाई मिलें : शिवराज सिंह
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के पास कोलार वन विश्राम गृह में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ प्रदेश के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के कल्याण के लिए ऐसा कार्य हो कि एक साल के बाद मध्य प्रदेश को बधाइयां मिलें। उन्होंने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए विभाग वार अच्छे कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा की पिछले 9,10 महीने में में प्रदेश के विकास की तस्वीर बदलने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। आम जनता से भी सरकार के अनेक कार्यों के प्रति समर्थन प्रतिक्रिया मिली है। माफिया के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई और नशे से युवा वर्ग को बचाने के ठोस प्रयासों का अच्छा संदेश गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मार्च के आखिरी सप्ताह में सरकार बनी तब कोरोना की बड़ी चुनौती सामने थी। इससे नागरिकों को बचाने का कार्य तत्परता से किया गया। प्रभावी कदम उठाए गए। वायरस के नियंत्रण के साथ ही सबसे पहले मध्य प्रदेश में आत्म निर्भर मध्य प्रदेश का रोड मैप बनाया गया।

आत्मनिर्भर भारत की लक्ष्य प्राप्ति के लिए बनाया रोडमेप -

सीएम ने कहा कि जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कही उनके चिंतन की प्रक्रिया शुरू हो गई। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए ठोस पहल की गई। सभी मंत्रियों, अर्थशास्त्रियों, नीति आयोग के पदाधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने विचार मंथन कर मध्य प्रदेश रोड मैप की तैयारी की। प्रयास सार्थक हुए। मध्य प्रदेश सबसे पहले यह रोड मैप बनाने में सफल हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था, रोजगार सुशासन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के मुद्दों पर रोड मैप में विस्तार से कार्य का निर्धारण किया गया है।

राजस्व बढ़ाने का कार्य तेज हो -

प्रदेश में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अच्छी राजस्व वसूली का कार्य कुछ प्रयासों से ही संभव है। इस दिशा में अच्छी उपलब्धि मिल रही है। विशेषकर जीएसटी कलेक्शन में मध्य प्रदेश अन्य राज्यों से आगे है। राजस्व वृद्धि के प्रयास तेज किए जाएं।


Updated : 12 Oct 2021 11:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top