Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री चौहान ने तुलजा भवानी का पूजन कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री चौहान ने तुलजा भवानी का पूजन कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री चौहान ने तुलजा भवानी का पूजन कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को देवास भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम माताजी की टेकरी पहुंचकर बड़ी माता तुलजा भवानी के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। विधिवत पूजा अर्चना मुकेश पुजारी ने संपन्न करवाई। इस दौरान विधायक गायत्री राजे पवार ने बड़ी माता के मंदिर में शासकीय देवस्थान प्रबंधन समिति के द्वारा लगभग 100 किलो चांदी का आवरण हाल ही में चढ़ाकर कार्य कराने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बड़ी माता के सामने के परिसर में टेकरी के विकास के चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बड़ी माता तुलजा भवानी के दर्शन के पश्चात छोटी माता चामुंडा का पूजन अर्चन किया। पूजन अर्चन शासकीय पुजारी योगेंद्र ने सम्पन्न कराई। मुख्यमंत्री ने चामुंडा माता के समीप ही भैरव बाबा के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दोनों माताओं के दर्शन का लाभ लेकर कामना की है कि देश एवं प्रदेश में सुख समृद्धि आए और आमजन का कल्याण हो। देवास के साथ-साथ प्रदेश की प्रगति हो यही दोनों माताओं से कामना की।

हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत -

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के देवास आगमन पर पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आगवानी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का सांसद महेन्द्र सिंह सौलंकी, विधायक गायत्रीराजे पवार, विधायक मनोज चौधरी, विधायक पहाड सिंह कन्नौजे, विधायक आशीष शर्मा, ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, विक्रम पवार, राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, रायसिंह सैंधव सहित अन्य जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।

Updated : 12 Oct 2021 11:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top