Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जायेंगे प. बंगाल, परिवर्तन यात्रा में लेंगे भाग
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जायेंगे प. बंगाल, परिवर्तन यात्रा में लेंगे भाग
स्वदेश डेस्क | 27 Feb 2021 7:36 AM GMT
X
X
भोपाल। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पश्चिम बंगाल में भी चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बंगाल में चुनावी सभा करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज भाजपा की परिवर्तन रैली में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 फरवरी की रात्रि कोलकाता पहुचेंगे। यहां 28 फरवरी को प्रात: कालीघाट मंदिर और दक्षिणेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगे और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज कोलकाता के निकट धुलागोरी मोड़ से हावड़ा साउथ तक परिवर्तन रैली करेंगे। मुख्यमंत्री धुलागोरी मोड़, आलमपुर और हावड़ा साउथ में आम सभा को संबोधित भी करेंगे।
Updated : 12 Oct 2021 10:54 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire