Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री ने कोरोना को लेकर बुलाई आपात बैठक, लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री ने कोरोना को लेकर बुलाई आपात बैठक, लिए महत्वपूर्ण निर्णय
स्वदेश डेस्क | 7 April 2021 3:02 PM GMT
X
X
भोपाल। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उच्च अधिकारीयों की आपपातकालीन बैठक बुलाई। जिसमें कोरोना बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये।
ये निर्णय लिए -
- आगामी 3 सप्ताह तक सभी सरकारी कार्यालय सप्ताह में 5 दिन ( सोमवार से शुक्रवार), प्रातः 10-शाम 6 बजे तक लगेंगे, शनिवार, रविवार शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।·
- प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में कल 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
- प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा।
- सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में कल 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा!
- शाजापुर शहर में आज रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
Updated : 12 Oct 2021 10:47 AM GMT
Tags: #Covid19 #CoronaCase #mp
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire