Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री शिवराज ने अचानक मंत्रियों को बुलाया भोपाल, मंत्रिमंडल में हो सकता है फेरबदल

मुख्यमंत्री शिवराज ने अचानक मंत्रियों को बुलाया भोपाल, मंत्रिमंडल में हो सकता है फेरबदल

19 फरवरी को रविवार की छुट्टी के दिन शिवराज कैबिनेट की बैठक होगी

मुख्यमंत्री शिवराज ने अचानक मंत्रियों को बुलाया भोपाल, मंत्रिमंडल में हो सकता है फेरबदल
X

भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अचानक अपने सभी मंत्रियों को छुट्टी के दिन रविवार 19 फरवरी को भोपाल बुलाया है।इस बैठक में सभी मंत्रियों को रहने के निर्देश दिए गए है। राजधानी में सभी मंत्री 12 घंटे बिताएंगे। विकास यात्रा के बीच इस खबर के बाहर आते ही राजनीतिक गलियारों में तमाम अटकलें लग्न शुरू हो गई है। कुछ जानकारों का कहना है कि सरकार इस दिन कोई बड़ा फैसला ले सकती है। वहीँ अन्य का मानना है की मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को रविवार की छुट्टी के दिन शिवराज कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें सभी मंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों के साथ पौधरोपण करेंगे। इस दिन पौधरोपण कार्यक्रम के दो वर्ष पूर्ण हो रहे है। बता दें की साल 2021 में नर्मदा जयंती के दिन मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिदिन पौधरोपण करने का निर्णय लिया था।

बताया जा रहा है की इस दौरान मुख्यमंत्री सभी जिलों में जारी विकास यात्रा की समीक्षा भी करेंगे। वे मंत्रियों से अब तक का फीडबैक लेंगे। साथ ही आगे के लिए मार्गदर्शन करेंगे। इसके बाद रात में वे मंत्रियों के साथ रात्रिभोज भी करेंगे।

Updated : 15 Feb 2023 1:39 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top