Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के ससुर का निधन, गोंदिया में होगा अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के ससुर का निधन, गोंदिया में होगा अंतिम संस्कार

भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के ससुर का निधन, गोंदिया में होगा अंतिम संस्कार
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर और उनकी पत्नी साधना सिंह के पिता घनश्यामदास मसानी (88 वर्ष) का कल बुधवार शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका भोपाल के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज उनका पार्थिव शरीर गृह जिला गोंदिया (महाराष्ट्र ) ले जाया जायेगा। जहां दोपहर ढाई बजे उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

तिरुपति यात्रा पर गए सीएम शिवराज ससुर के निधन का समाचार मिलते ही भोपाल पहुंच गए है। उन्होंने अपने सुसर के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज साढ़े सात बजे कार्गो विमान से मसानी का पार्थिव शरीर गोंदिया ले जाया गया है।

भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि-

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ससुर एवं भाभी साधन सिंह के पूज्य पिताजी घनश्यामदास मसानी जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दे।


प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घनश्याम मसानी के निधन पर दुख जताते हुए कहा 'मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी के ससुर श्री घनश्यामदास मसानी जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


उल्लेखनीय है की घनश्याम मसानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय स्वयं सेवक एवं समाजसेवी थे। उनके परिवार उनकी पत्नी सुशीला देवी, दो बेटे अरुण सिंह मसानी और संजय सिंह मसानी, तीन बेटियां खा ठाकुर, कल्पना सिंह और साधना सिंह है।

Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top